जागरण संवाददाता, कोलकाता। हुगली जिले के प्रभाष नगर इलाके में गुरुवार देर रात एक कारखाने में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।
आग लगने के कारण आसपास कई अपार्टमेंट होने के कारण लोगों में अफरातफरी का माहौल बन गया। खबर लिखे जाने तक आग की घटना को नियंत्रित करने का काम जारी था । स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे नजर आए।
स्थानीय निवासी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि आग की घटना के कारण लोगों में भय का माहौल बन गया था। दमकल कर्मी आग को बुझाने के कार्य में जुटे हैं।
BREAKING
NEWS















