श्यामदेउरवा कस्बे में एक बुजुर्ग महिला के बैंक खाते से 2 लाख 12 हजार 200 रुपये की साइबर ठगी हुई है। अज्ञात व्यक्ति ने 10 बार में यह रकम निकाली है। महिला के बेटे शिवम ने गुरुवार को श्यामदेउरवा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से रकम वापस दिलाने और कार्रवाई करने की मांग की है। शिवम ने बताया कि उनकी मां का भारतीय स्टेट बैंक, श्यामदेउरवा शाखा में बचत खाता है, जो उनके मोबाइल नंबर से जुड़ा है। 6 से 12 अक्टूबर के बीच अलग-अलग UPI लेनदेन से पैसे निकाले गए। ठगी का कोई मैसेज मोबाइल पर नहीं आया। बैलेंस चेक करने पर उन्हें इस बारे में पता चला। इसके बाद उन्होंने बैंक जाकर खाता बंद कराया। श्यामदेउरवा एसओ महेंद्र मिश्रा ने बताया कि साइबर टीम मामले की जांच कर रही है। उन्होंने लोगों को साइबर फ्रॉड के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› UP Police Bharti 2026 Result › मुंडेरवा स्कूल प्रधानाध्यापक ने 113 बच्चों को मुफ्त बैग दिए:समाजसेवी की पहल से बच्चों के चेहरे खिले › बहराइच में BC सखी और महिला उत्थान समिति का प्रदर्शन:छह माह के मानदेय और खराब डिवाइस का उठाया मुद्दा › श्रावस्ती में महिला की हत्या का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार:नहर किनारे मिला था शव, पुलिस ने ई-रिक्शा और बैंक पासबुक समेत तीन दस्तावेज बरामद किए“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026


















