![]()
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गणेशपुर पश्चिम टोला में गुरुवार सुबह नवनिर्मित मकान में 23 वर्षीय युवक का शव लोहे की चौखट से रस्सी के सहारे लटका मिला। युवक की पहचान रमेश पुत्र रामकिशोर के रूप में हुई है। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा समेत अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, रमेश 14 अक्टूबर की शाम शराब पीने के बाद घर से कहीं चला गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को उसकी चिंता हुई। इसके बाद परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार सुबह करीब नौ बजे रमेश के भाई सुरेश और पिता रामकिशोर नवनिर्मित मकान में पहुंचे। वहां लोहे की चौखट में रस्सी के सहारे रमेश का शव लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिजन स्तब्ध रह गए। घटना के संबंध में मृतक के भाई सुरेश ने 15 अक्टूबर को वाल्टरगंज थाने पहुंचकर पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। पुलिस ने सूचना दर्ज कर उपनिरीक्षक अर्जुन यादव, हेड कांस्टेबल हरिशंकर पांडेय और कांस्टेबल शैलेष यादव को मौके पर भेजा। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय के अनुसार, मौके पर पंचायतनामा और अन्य आवश्यक कार्रवाई प्रचलित है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है। परिजनों के मुताबिक, रमेश को शराब, गांजा और भांग सहित अन्य नशे के सेवन की आदत थी। हालांकि, युवक की मौत के पीछे की परिस्थितियों को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। घटना से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
“खबर वही, जो सबसे पहले आप तक पहुँचे!
भारत की अपनी खबर, आपके अपने अंदाज़ में
📲 ब्रेकिंग • लोकल • ट्रेंडिंग खबरों के लिए अभी जुड़ें:
👉 https://t.co/g7ivX40QAKऔर पढ़ें› ATM बदलकर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 4 गिरफ्तार:बस्ती में मदद के बहाने कार्ड और PIN लेकर खाते से निकालते थे रुपए › बहराइच में तेंदुए के हमले से बछिया की मौत:गन्ने के खेत में मिला शव, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग से कार्रवाई की मांग › श्रावस्ती में महिला की हत्या का आरोपी ई-रिक्शा चालक गिरफ्तार:नहर किनारे मिला था शव, पुलिस ने ई-रिक्शा और बैंक पासबुक समेत तीन दस्तावेज बरामद किए › मौहरवा में डॉ. कलाम की जयंती मनाई गई:शिक्षकों और बच्चों ने उन्हें नमन कर शिक्षा और देशप्रेम का संदेश दिया“आपकी खबर, आपका MNT”
https://t.co/vwEVHjJMzQ https://t.co/z3JMz4j0Td
— Mnt News Bharat (@mntnewsbharat) October 5, 2026



















