बस्ती के हरैया विधानसभा क्षेत्र (307) के छपिया शुक्ल गांव में ‘वोट बचाओ देश बचाओ’ चौपाल हुई। यह कार्यक्रम रानी की बगिया स्थित शनि मंदिर के पास आयोजित किया गया।
.
चौपाल का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर किया गया। कार्यक्रम का संयोजन वीरेंद्र प्रताप पांडेय ‘बबलू भैया’ ने किया। पीसीसी सदस्य नर्वदेश्वर शुक्ल ने संचालन किया।
एआईसीसी सचिव अभिषेक दत्त मुख्य अतिथि रहे। जिला अध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
चौपाल में पूर्व विधायक अंबिका सिंह, अनिरुद्ध त्रिपाठी, देवेंद्र श्रीवास्तव, राकेश कुमार त्रिपाठी, डॉ. आलोकरंजन वर्मा, बृजेन्दर प्रताप नारायण पांडेय, मुकुल प्रताप नारायण पांडेय, देवी प्रसाद पांडे, राणा प्रताप सिंह, विष्णुमणि त्रिपाठी, घनश्याम शुक्ल, अजय कुमार शुक्ला, जयंत चौधरी, शिवविभूति मिश्रा, पिंटू, सर्वेश शुक्ल, शुभम, उदयभान दुबे, विश्वनाथ पांडेय, राजेश तिवारी, ऋषि देव पांडे, राम सुरेश तिवारी, अजय प्रताप सिंह (एडवोकेट), राज कपूर, जगनारायण सिंह, जितेंद्र कुमार उपाध्याय, राजेंद्र तिवारी, अमर बहादुर सिंह, राजेंद्र चौधरी, स्वामीनाथ प्रधान, वीरेंद्र बहादुर सिंह, बलराम सिंह, राजेश मिश्रा, अनिल कुमार शुक्ला और राजा बाबू समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।


















