श्रावस्ती के थाना सोनवा में जिलाधिकारी मनोज कुमार राय और पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी की अध्यक्षता में समाधान दिवस आयोजित किया गया। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और उनके निपटारे के निर्देश दिए।
.
जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों का जल्द निपटारा करें और शिकायतकर्ताओं से नम्रता से पेश आएं। भूमि विवादों को राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर जाकर सुलझाए। बालिकाओं और महिलाओं की शिकायतों का प्राथमिकता से निपटारा किया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारियों से कहा कि जनशिकायतों के निपटारे में लापरवाही न करें और शिकायतकर्ता की संतुष्टि का ध्यान रखें। शिकायत मिलने पर तुरंत मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई करें। शिकायत का निपटारा होने के बाद शिकायतकर्ता को फोन या अन्य माध्यम से सूचना दें। उन्होंने शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत लोगों को न्याय दिलाने के निर्देश दिए।
इस मौके पर तहसीलदार जमुनहा रवि यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी भरत पासवारन, थानाध्यक्ष मल्हीपुर, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, बीट निरीक्षक, बीट कांस्टेबल और शिकायतकर्ता मौजूद रहे।

















