Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक की मौत: बहराइच की चावल मिल...

बाइक विद्युत पोल से टकराई, युवक की मौत: बहराइच की चावल मिल से मजदूरी कर देर रात घर लौट रहा था तालिब – Shravasti Road Accident

श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तालिब (35) की मौत हो गई। वह बहराइच की एक चावल मिल में मजदूरी करता था और देर रात बाइक से घर लौट रहा था।

.

तालिब, इस्माइल का बेटा था और शिकारी चौड़ा ग्राम पंचायत के मजरा नई बस्ती शिकारी चौड़ा में रहता था। घने कोहरे के कारण जमुनहा-बहराइच राजमार्ग पर हरिहरपुर महाराज नगर गांव के पास उसकी बाइक विद्युत पोल से टकरा गई।

हादसे में तालिब गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले गए, जहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर मल्हीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।