Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश खेत में महिलापर हमला, बचाने पहुंचे पांच लोग भी पीटे: श्रावस्ती के...

खेत में महिलापर हमला, बचाने पहुंचे पांच लोग भी पीटे: श्रावस्ती के पासी पुरवा इटौंझा गांव की घटना; छह घायल, सीएचसी इकौना में भर्ती – Shravasti Attack Case

श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के पासी पुरवा इटौंझा गांव में शनिवार को खेत में गई महिला पर हमला हुआ। उसे बचाने पहुंचे परिवार के पांच अन्य लोगों को भी पीटा गया। घटना में कुल छह लोग घायल हुए।

.

किरन देवी पत्नी राधिका प्रसाद शनिवार को खेत में गई थीं। आरोप है कि खेत में पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने उन पर हमला कर दिया।

किरन देवी को बचाने पहुंचे पूनम पुत्री राजकिशोर, राजकिशोर पुत्र महादेव प्रसाद, ऊरेही पत्नी महादेव, राधिका प्रसाद पुत्र महादेव प्रसाद और सुमिरन पुत्री राधिका प्रसाद को भी हमलावरों ने पीटा।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी छह घायलों को निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया। वहां उनका इलाज शुरू किया गया।