Loading...
LIVE
⚡ FLASH NEWS
Home उत्तर प्रदेश छबैला में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगा: स्व. कोतवाल सिंह की स्मृति में...

छबैला में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगा: स्व. कोतवाल सिंह की स्मृति में मरीजों की जांच हुई, परामर्श और दवाएं दी गईं – Free Health Camp In Chhabaila Basti

बस्ती के बहादुरपुर विकासखंड के ग्राम छबैला में स्वर्गीय कोतवाल सिंह की स्मृति में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श और मुफ्त दवाएं दी गईं।

.

शिविर में हड्डी, जोड़ और नस रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानन्द सिंह और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सौम्या सिंह ने मरीजों की जांच की। उन्होंने मरीजों की समस्याएं सुनकर जरूरी सलाह दी।

शिविर में हड्डी, जोड़, नस और आंखों से जुड़ी समस्याओं के मरीजों को विशेषज्ञों की सेवाएं मिलीं।

आयोजकों के मुताबिक, शिविर का उद्देश्य स्वर्गीय कोतवाल सिंह की स्मृति में जनसेवा के जरिए जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था।