*
*कब्जे से 01 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस,02 खोखा कारतूस बरामद*-
दिनांक 27.11.2026 को थाना इकौना के कस्बा इकौना में लाठी-डंडो, धार दार हथियारों से मारने व दुकान में घुसकर तोड़ फोड़ करने की घटना के संबंध में थाना इकौना पर अभियोग पंजीकृत किया गया था। घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु *पुलिस अधीक्षक श्री राहुल भाटी* द्वारा टीमों का गठन किया था।
जिसके क्रम में थाना इकौना व एसओजी टीम द्वारा दिनांक 28.11.2026 को समय लगभग 23.50 बजे, थाना इकौना क्षेत्रान्तर्गत बनकटा नहर पुलिया से मजीदिया की ओर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
इसी दौरान मु०अ०सं० 236/2026 धारा 191(2),191(3),190,115(2),118(1),352,324(2),109(1),125(a) बी0एन0एस0 व 7 CLA Act थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती से संबंधित प्रकाश में आये अभियुक्त अभय शर्मा पुत्र मुन्ना लाल शर्मा निवासी ग्राम भलुहिया दसौंधी, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती की पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। खुद को पुलिस टीम से घिरता देख बदमाश अभय शर्मा द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई तथा गाली देते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में अभियुक्त अभय शर्मा के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया और उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर, दो अदद जिंदा कारतूस 315 बोर , दो अदद खोखा कारतूस 315 बोर तथा उसकी जेब से ₹200/- नकद बरामद हुए हैं। घायल अभियुक्त को तत्काल प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी (CHC) इकौना लाया गया है। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को कोई चोट या क्षति नहीं पहुंची है। मौके पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
*गिरफ्तार/घायल अभियुक्त का विवरण:*
अभय शर्मा पुत्र मुन्ना लाल शर्मा
निवासी: ग्राम भलुहिया दसौंधी, थाना इकौना, जनपद श्रावस्ती
*अभियुक्त अभय शर्मा का आपराधिक इतिहास*-
1. मु.अ.सं.208/2025 धारा 3,5,9,25 आमर्स एक्ट थांना इकौना जनपद श्रावस्ती
2. मु.अ.सं. 236/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115 (2), 118(1), 352, 324(2), 109(1), 125 (1) बीएनएस व 7 सीएलए एक्ट थाना इकौना जनपद श्रावस्ती
3. मु.अ.सं. 237/26 धारा 109(1), 351(3), 352 BNS व 3/25 A.ACT थाना इकौना (श्रवस्ती
*बरामदगी का विवरण:*
1. 01अवैध देशी तमंचा [315 बोर]
2. 02 जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 02 खोखा कारतूस 315 बोर
4. जामातलाशी से ₹200/- नकद

















