श्रावस्ती के जमुनहा में साप्ताहिक बनगई बाजार की मछली दुकानों का फूड इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 दुकानों की जांच की गई।
.
जांच में 5 दुकानों के लाइसेंस की अवधि पूरी हो चुकी थी। फूड इंस्पेक्टर ने दुकानदारों को जल्द लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के निर्देश दिए। दुकानदारों से साफ-सफाई रखने और नियमों का पालन करने को भी कहा गया।
आदर्श प्रताप ने बताया कि निरीक्षण का उद्देश्य लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे कार्रवाई की जाएगी।
औचक निरीक्षण के दौरान कई दुकानदार अपनी दुकानों के कागजात ठीक करते नजर आए। स्थानीय लोगों ने फूड विभाग की कार्रवाई की सराहना की और आगे भी ऐसे निरीक्षण जारी रखने की मांग की।



BREAKING
NEWS















