पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार, शारदीय नवरात्रि को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना गैड़ास बुजुर्ग क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ मोटरसाइकिल गश्त (पेट्रोलिंग) से किया गया भव्य फ्लैग मार्च, आमजन को कराया गया सुरक्षा का एहसास, अराजक तत्वों को दी गई चेतावनी*
शारदीय नवरात्रि/दुर्गा पूजा पर्व को जनपद में सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा एवं विश्वास की भावना बनाए रखने के उद्देश्य से *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी उतरौला डॉ0 जितेन्द्र कु्मार* के पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना गैड़ास बुजुर्ग हरीश सिंह के नेतृत्व में थाना क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल द्वारा मोटरसाइकिल गश्त (पेट्रोलिंग) से भव्य फ्लैग मार्च/एरिया डोमिनेशन किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान स्थानीय व्यापारियो एवं आमजन से उनकी समस्याएं और बेहतर व्यवस्था हेतु उनसे सुझाव भी लिया गया, उन्हे सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा त्योहार को आपसी भाईचारा, शांति और सौहार्द के साथ मनाएं जाने की अपील की गयी। त्योहार में माहौल खराब करने वाले शरारती तत्वों की तत्काल सूचना पुलिस को देने और त्योहार में पुलिस व प्रशासन का सहयोग करने की भी अपील की गयी।
*फ्लैग मार्च का रूट एवं उद्देश्य –*
फ्लैग मार्च थाना गैड़ास बुजुर्ग परिसर से प्रारंभ होकर सहियापुर, चेतियावा बाजार, सोरहिया कांटा, धुसवा बाजार, इटईरामपुर, चिरकुटिया बाजार, हाशिमपारा क्षेत्र के मिश्रित आबादी वाले संवेदनशील स्थानों, प्रमुख चौराहों, बस स्टैंड होते हुए वापस थाना परिसर पर समाप्त हुआ फ्लैग मार्च के दौरान संवेदनशील स्थानों की ड्रोन कैमरे से निगरानी भी की गई।
*फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य –*
1. नवरात्रि के दौरान स्थापित होने वाले दुर्गा पूजा पंडालों एवं मेला स्थलों का जायजा लेना।
2. आम जनमानस, विशेषकर व्यापारियों, महिलाओं एवं श्रद्धालुओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना।
3. अराजक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों एवं हुड़दंग करने वाले लोगों में पुलिस का भय पैदा करना।
4. यातायात व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन का आकलन करना।
त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सादे वस्त्रों में महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेंगें एवं मेला, जुलूस आदि अवसरों पर ड्रोन कैमरा व सीसीटीवी से भी निगरानी की जाएगी एवं अराजक तत्वों व सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भ्रामक अफवाह व भड़ाकाऊ टिप्पणी करने वालों की गतिविधियों पर भी साइबर/ सोशल मीडिया सेल द्वारा निरंतर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है।
*जनता से अपील –*
पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा आम जनमानस से अपील की गई है कि नवरात्रि पर्व को आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ मनाएं, किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु/घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस या हेल्पलाइन नंबर *112* पर दें। अफवाहों पर ध्यान न दें।
*फ्लैग मार्च के दौरान प्रभारी थाना गैड़ास बुजुर्ग सहित पर्याप्त पुलिस बल, एवं महिला पुलिस कर्मी मौजूद रहे।*