*
शारदीय नवरात्रि के दृष्टिगत जनपद में मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी *श्रीमती अन्नपूर्णा गर्ग* एवं पुलिस अधीक्षक *श्री राहुल भाटी* द्वारा भकला पुल स्थित मूर्ति विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा से संबंधित आवश्यक बिंदुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मूर्ति विसर्जन के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण सहित सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। साथ ही विसर्जन कार्यक्रम के दौरान सतर्कता बरतते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की जाएं।
*श्रावस्ती पुलिस द्वारा शारदीय नवरात्रि के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे हैं।*

















