
तुलसीपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में रक्षाबंधन पर्व पर शुक्रवार को विशेष पूजन-अर्चन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और मां पाटेश्वरी के दर्शन कर पीठाधीश्वर से आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। देवीपाटन मंदिर में रक्षाबंधन पर विशेष पूजन की यह एक पुरानी परंपरा है। इसी क्रम में इस वर्ष भी देवीपाटन पीठाधीश्वर महंत मिथिलेश नाथ योगी महाराज श्री ने संतों के साथ मां पाटेश्वरी की विशेष पूजा-अर्चना की। पूजन के दौरान मां अन्नपूर्णा का भी विधिवत पूजन कर भोग अर्पित किया गया। इसके उपरांत मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। दोपहर से शुरू हुए इस भंडारे में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामीण शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। यह भंडारा देर शाम तक जारी रहेगा रक्षाबंधन के अवसर पर मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां पाटेश्वरी के दर्शन कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने देवीपाटन पीठाधीश्वर से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर में पूरे दिन भक्तिमय वातावरण बना रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूजन और भंडारे के सफल आयोजन में संतों, मंदिर के सेवकों और स्थानीय लोगों ने सहयोग किया। पर्व के कारण सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी।
Home Uncategorized रक्षाबंधन पर देवीपाटन शक्तिपीठ में विशेष पूजन:तुलसीपुर में भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं...



























