
बलरामपुर के बूधीपुर क्षेत्र में रक्षाबंधन का पर्व बड़े उल्लास के साथ मनाया गया। भाई-बहन के प्रेम और विश्वास का यह त्योहार पूरे क्षेत्र में उत्साह के साथ देखा गया। सुबह से ही बहनें रक्षाबंधन की तैयारियों में जुट गईं। उन्होंने थाली में कुमकुम, चंदन और आरती सजाकर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी। राखी बांधने के बाद बहनों ने भाइयों को मिष्ठान खिलाया और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाइयों ने भी अपनी बहनों की रक्षा और हर संभव मदद करने का वचन दिया। रक्षाबंधन के विषय में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। इनमें माता लक्ष्मी और राजा बलि, द्रौपदी और भगवान श्रीकृष्ण, तथा इंद्र और इंद्राणी से जुड़ी कथाएं प्रमुख हैं।



























