महराजगंज के खेम पिपरा नहर पुल की रेलिंग टूटी:सड़क भी खराब, ग्रामीणों ने मरम्मत की मांग की

0
11

महराजगंज के खेम पिपरा में नहर पुल की रेलिंग टूट गई है और सड़क खराब है। इससे ग्रामीणों और वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका बनी हुई है। ग्रामीणों का आरोप है कि संबंधित विभाग के अधिकारी पुल और सड़क की हालत पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। उनका कहना है कि समय पर मरम्मत नहीं हुई तो हादसा हो सकता है। ग्रामवासी गोरख गुप्ता, नाथु गुप्ता, संजय विश्वकर्मा, कृष्ण यादव और राहुल विश्वकर्मा ने पुल की रेलिंग की मरम्मत और सड़क ठीक कराने की मांग की है। उन्होंने जल्द समस्या का समाधान करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here