Home उत्तर प्रदेश अमरोहा गांव की सड़क पर पानी जमा:नाली नहीं होने से ग्रामीणों को...

अमरोहा गांव की सड़क पर पानी जमा:नाली नहीं होने से ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत, मच्छर बढ़ने से बीमारियों का खतरा

0
0

श्रावस्ती जिले के सिरसिया ब्लॉक के अमरोहा गांव में जल निकासी की व्यवस्था नहीं है। गांव के मुख्य रास्ते और मोहल्लों में नालियां नहीं बनी हैं। इससे सड़क पर गंदा पानी और कचरा जमा रहता है। हल्की बारिश में सड़क पर पानी भर जाता है और रास्ते पर कीचड़ हो जाता है। इससे राहगीरों और ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत होती है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छर बढ़ रहे हैं। ग्रामीणों को संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा है। स्थानीय निवासी रिजवान, अनु, राजकुमार, राधेश्याम और अन्य ग्रामीणों का कहना है कि सड़क बनने के बाद भी जल निकासी की समस्या बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से गांव में नाली बनवाकर जलभराव की समस्या दूर करने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here