अमोढ़ा कस्बे में मंगलवार को 84 कोसी परिक्रमा मार्ग से संबंधित शिकायतों की जांच के लिए एक संयुक्त टीम पहुंची। टीम ने अमोढ़ा ग्राम पंचायत के करीब एक दर्जन कास्तकारों और मकान मालिकों द्वारा दिए गए शिकायत पत्रों की मौके पर जाकर जांच की। ज्यादातर शिकायतें मकान मालिकों द्वारा अपने बने मकानों के लिए कम मुआवजा मिलने से संबंधित थीं। टीम ने लोगों के घरों तक जाकर मामले की पड़ताल की। इस संयुक्त टीम में एसएलओए विभाग, एनएच विभाग, चकबंदी विभाग और राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल थे। विभागीय जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत अमोढ़ा में करीब 210 गाटों से 84 कोसी मार्ग बनाया जा रहा है। इस मार्ग के निर्माण में मकान, निजी जमीन, सार्वजनिक स्थल और सरकारी जमीन भी आ रही है।
'मिशन लक्ष्यवेध' के तहत मुंबई शहर के खिलाड़ियों के लिए नए...
राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मिशन लक्ष्यवेध योजना के तहत सरकार ने मुंबई शहर जिले में एक स्पोर्ट्स टैलेंट डेवलपमेंट सेंटर बनाने को मंज़ूरी...






























