लालगंज थाना क्षेत्र के बनकटी स्थित सीडीए स्कूल के पास देर रात एक सड़क हादसा हो गया। मोटरसाइकिल सवार को बचाने के प्रयास में बस चालक ने ठेला चालक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ठेला चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल ठेला चालक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बस्ती रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखी तथा स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की सक्रियता से मौके पर किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होने पाई।
और पढ़ें
›
राम-भरत मिलाप से भावविभोर हुए श्रद्धालु:श्रीराम-भरत के मिलन ने छलका दिए भक्तों के आंसू, सिसवा में रामलीला का भक्तिमय समापन
›
बस्ती में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय बैठक हुई:तीन जिलों के जिलाध्यक्षों, 9 जिला महामंत्रियों और 13 तहसील अध्यक्षों का सम्मान
›
बदला के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन घायल:दो घायलों को मल्हीपुर सीएचसी और तीसरे को बहराइच मेडिकल कॉलेज ले जाया गया
