बस्ती में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की मंडलीय बैठक हुई:तीन जिलों के जिलाध्यक्षों, 9 जिला महामंत्रियों और 13 तहसील अध्यक्षों का सम्मान

0
0

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश, मंडल-बस्ती की मंडलीय कार्यकारिणी बैठक आज बस्ती में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों पर चर्चा की गई। इस मौके पर बस्ती मंडल के तीनों जिलों—बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के जिलाध्यक्षों, सभी 9 जिला महामंत्रियों और 13 तहसील अध्यक्षों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र दिए गए। माल्यार्पण भी किया गया। मंडल अध्यक्ष डॉ. बलराम त्रिपाठी ने कहा कि सभी पदाधिकारियों का संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय है। उन्होंने कहा कि इसी निष्ठा से ग्रामीण पत्रकारिता को मजबूती मिलेगी। बैठक में मंडल और जिला पदाधिकारी मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here