स्कूटी-बाइक की टक्कर, युवती की मौत; दो गंभीर:मल्हीपुर से बहराइच जा रही थीं दोनों युवतियां, बाइक सवार मेडिकल कॉलेज रेफर

0
3

श्रावस्ती के रविवार रात करीब 7 से 8 बजे के बीच स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार पूर्णिमा यादव की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई। स्कूटी पर सवार दूसरी युवती पूर्णिमा पाल और बाइक सवार शेरू खान गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के रानीसीर पेट्रोल पंप के पास का है। रानीसीर पेट्रोल पंप के पास हुआ हादसा एक्टिवा स्कूटी पर पूर्णिमा यादव और पूर्णिमा पाल सवार थीं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों मल्हीपुर से बहराइच जा रही थीं। वे मल्हीपुर क्षेत्र के एक एनजीओ में काम करती थीं। पूर्णिमा यादव इंद्र बहादुर यादव की बेटी थीं और सुल्तानपुर की रहने वाली थीं। वहीं, पूर्णिमा पाल जगतराम पाल की बेटी थीं और लखीमपुर खीरी की निवासी थीं। बाइक सवार बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर टीवीएस राइडर बाइक पर उम्मेदपुरवा निवासी शेरू खान सवार थे। अहमद खान के बेटे शेरू बदला चौराहे से मल्हीपुर जा रहे थे। पेट्रोल पंप के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान पूर्णिमा यादव की मौत हो गई। पूर्णिमा पाल का इलाज जारी है। शेरू खान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here