Home लेटेस्ट न्यूज़ Alauddinpur SLRM Center Controversy | Rehra Bazar Garbage Issue

Alauddinpur SLRM Center Controversy | Rehra Bazar Garbage Issue

0
1

अशोक कुमार पाल | रेहरा बाजार(बलरामपुर)2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
अलाउद्दीनपुर SLRM सेंटर बदहाल। - Dainik Bhaskar

अलाउद्दीनपुर SLRM सेंटर बदहाल।

रेहरा बाजार क्षेत्र के अलाउद्दीनपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्मित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन केंद्र (एसएलआरएम सेंटर) बदहाली का शिकार है। लाखों रुपये खर्च कर स्थापित यह केंद्र अपने उद्देश्य से भटक गया है। केंद्र के बाहर कचरे का ढेर लगा है और परिसर में ताजिया के ढांचे रखे हुए हैं, जिससे ग्रामीणों में रोष है।

स्थानीय निवासियों के अनुसार, सेंटर परिसर के बाहर लंबे समय से कूड़ा जमा है। कचरे के सड़ने से तीव्र दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास के लोगों को भारी परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि बरसात के मौसम में जलभराव और गंदगी के कारण यह समस्या और गंभीर हो सकती है।

ग्रामीणों ने बताया कि कूड़े के ढेर पर मच्छर और अन्य कीटों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे आसपास के निवासियों को संक्रमण संबंधी बीमारियों का खतरा है। उनका सवाल है कि जब कचरे के व्यवस्थित संग्रहण और निस्तारण के लिए लाखों रुपये की लागत से केंद्र बनाया गया है, तो फिर खुले में कचरा क्यों पड़ा है?

रफीक, मुस्तकीम, रेहमान और आशीष सहित कई ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र के संचालन और रखरखाव की नियमित निगरानी नहीं की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जिम्मेदार अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण करें, तो व्यवस्था की वास्तविक स्थिति उजागर हो सकती है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल सेंटर का निरीक्षण करने, बाहर पड़े कचरे को हटवाने और केंद्र को उसकी निर्धारित व्यवस्था के अनुसार संचालित करने की मांग की है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने जिम्मेदार कर्मचारियों की भूमिका की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की भी अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here