महराजगंज के फरेंदा स्थित आनंदनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12, अटलनगर में बन रही सड़क का काम वार्डवासियों ने रुकवा दिया। उनका आरोप है कि सड़क की नींव में अव्वल ईंट की जगह घटिया ईंट लगाई जा रही थी। वार्डवासियों के मुताबिक, सड़क का निर्माण एक सप्ताह पहले शुरू हुआ था। मौके पर रखी ईंटें कमजोर, कम पकी और टूटी हुई थीं। लोगों ने ठेकेदार और मजदूरों को काम करने से रोकने की कोशिश की और नगर पंचायत अध्यक्ष को इसकी जानकारी दी। अध्यक्ष ने अच्छी ईंट लगाने और काम की जांच कराने का आश्वासन दिया। लोगों का आरोप है कि इसके बाद भी ठेकेदार ने मौके पर रखी ईंटें दीवार में लगा दीं। सड़क के दोनों ओर ईंटों की पट्टी लगा दी गई थी। अब लेवल करने और ढलाई का काम बाकी है। वार्डवासियों ने विरोध जारी रखा, जिसके बाद काम रोक दिया गया। उनका कहना है कि नींव में घटिया ईंट लगने से सड़क ज्यादा दिन नहीं टिकेगी और बरसात में उखड़ सकती है। उन्होंने सरकारी पैसे के दुरुपयोग का भी आरोप लगाया। राजेश, प्रकाश, संतोष, शैलेश, शेषनाथ, दिनेश, कहैन्या, रामनरेश, सुनील, सीताराम, विजय कुमार और अन्य वार्डवासियों ने मांग की है कि पहले लगाई गई घटिया ईंट हटाकर अव्वल ईंट लगाई जाए। इसके बाद ही ढलाई का काम शुरू हो। वार्डवासियों ने बताया कि वे जिलाधिकारी और नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी से शिकायत करने की तैयारी कर रहे हैं। फिलहाल सड़क का काम रुका है। लोग निर्माण स्थल पर निगरानी कर रहे हैं, ताकि घटिया ईंट से काम न हो और ढलाई चोरी-छिपे न की जाए।
वार्डवासियों ने खराब ईंट लगाने पर सड़क का काम रुकवाया:आनंदनगर के वार्ड 12 में निर्माण जारी था; लोगों ने अव्वल ईंट लगाने की मांग की
और पढ़ें
›
सक्सेना तिराहे पर महाप्रसाद बांटा गया:पनियरा विधायक ने पूजा की, सदर विधायक भी रहे मौजूद
›
साइकिल से 314 दिन में भारत घूमकर लौटे शिव प्रसाद:जोलहाबारी के निवासी ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए, 18 हजार किमी से ज्यादा दूरी तय की
›
भया पुरवा में खराब हैंडपंप से पेयजल की दिक्कत:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से मरम्मत कराने की मांग की
