ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत पर केस दर्ज:बस्ती में पत्नी की तहरीर पर छावनी पुलिस ने चालक के खिलाफ कार्रवाई की

0
0

छावनी पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबकर युवक की मौत के मामले में चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई मृतक की पत्नी की तहरीर पर हुई। घटना 28 अक्टूबर की शाम वीरपुर खरहरा गांव में हुई थी।
थाना प्रभारी राणा डीपी सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, वीरपुर खरहरा गांव के टीकामल के खेत में धान की मड़ाई चल रही थी। मड़ाई के बाद शाम करीब 4:30 बजे खेत में फंसे ट्रैक्टर को निकालने की कोशिश की जा रही थी। इसी दौरान ट्रैक्टर के पहिए के नीचे दबकर वीरपुर खरहरा निवासी खुशीराम पुत्र गरीबदास की मौत हो गई।
पुलिस ने खुशीराम की पत्नी चंद्रावती की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक प्रभाकर वर्मा निवासी पारसीजोत, थाना छावनी के खिलाफ केस दर्ज किया है। उस पर लापरवाही से ट्रैक्टर चलाने का आरोप है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here