बस्ती के छावनी थाने में वैवाहिक विवाद लेकर पहुंचे बैजंती और विजय कुमार शादी के लिए राजी हो गए। पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में मंदिर में दोनों का विवाह कराया गया। दोनों बस्ती के मलौली गोसाई गांव के रहने वाले हैं। उनके बीच वैवाहिक संबंध को लेकर विवाद चल रहा था और दोनों पक्ष थाने पहुंचे थे। एसपी ओमवीर सिंह के निर्देश पर छावनी थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की। सब-इंस्पेक्टर राम कुमार पासवान, कांस्टेबल शिल्लू जायसवाल, अभिषेक सिंह और महिला कांस्टेबल खुशबू राठौर की टीम ने दोनों परिवारों को समझाया।
और पढ़ें
›
ई-लॉटरी से 35 में से 23 किसानों का चयन:श्रावस्ती में डीएम की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया
›
खेत में अजगर और घर में दो कोबरा मिले:जमुई कला गांव में वन्यजीव रक्षक टीम ने तीनों सांप पकड़े, मधवलिया रेंज के जंगल में छोड़ा
›
परसा के बच्चों ने संस्कार-भारती के साथ वंदे मातरम गाया:गीत के 150 साल पूरे होने पर प्राथमिक विद्यालय में कार्यक्रम हुआ
