ई-लॉटरी से 35 में से 23 किसानों का चयन:श्रावस्ती में डीएम की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया

0
0

श्रावस्ती में मंगलवार को कृषि यंत्रों के लाभार्थियों का चयन ई-लॉटरी से किया गया। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में हुई प्रक्रिया में 35 किसानों में से 23 का चयन हुआ। कृषि विभाग की सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन और प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए कृषि यंत्रों की बुकिंग कराई गई थी। कुल 23 कृषि यंत्रों के लिए 35 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसके बाद ई-लॉटरी के जरिए 23 किसानों को चुना गया। चयनित किसानों को सुपर सीडर, कल्टीवेटर, पावर टिलर, चैफ कटर, लेजर लैंड लेवलर, स्ट्रॉ रीपर, मिनी राइस मिल और किसान ड्रोन का लाभ मिलेगा। इन यंत्रों से खेती का काम आसान करने, समय और लागत बचाने और कृषि उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here