Home लेटेस्ट न्यूज़ 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में खेल दिवस-2026 के अंतर्गत ‘संडे...

62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा में खेल दिवस-2026 के अंतर्गत ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली का आयोजन

0
8

 

 

श्रावस्ती।।मेजर ध्यानचंद, जिन्हें हॉकी के जादूगर के रूप में जाना जाता है, की स्मृति में खेल दिवस-2026 के तहत आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों की श्रृंखला में आज 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, भिनगा द्वारा ‘संडे ऑन साइकिल’ साइकिल रैली का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन श्री अमरेन्द्र कुमार वरुण, कमांडेंट, 62वीं वाहिनी के कुशल दिशा-निर्देशन में तथा श्री ललेंद्र रत्नाकर, कार्यवाहक कमांडेंट एवं द्वितीय कमान अधिकारी की उपस्थिति में किया गया। साइकिल रैली वाहिनी मुख्यालय से प्रारंभ होकर खरगौरा बाजार होते हुए सेमरी चौराहा तक पहुंची तथा वहां से वापस वाहिनी मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने लगभग 25 किलोमीटर की दूरी तय की।

साइकिल रैली का उद्देश्य बल कार्मिकों एवं युवाओं में फिटनेस, स्वास्थ्य, अनुशासन तथा नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता एवं उत्साह बढ़ाना रहा। रैली के दौरान प्रतिभागियों में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

इस अवसर पर उप कमांडेंट श्री गोवर्धन पुजारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं बल कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम ने सभी प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here