बस्ती जिले में सोमवार शाम टेंपो की टक्कर से ठेला सड़क किनारे झाड़ियों में चला गया। हादसे में टेंपो सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया।
हादसा गडहा गौतम ओवरब्रिज के आगे शिवा ढाबा के सामने हुआ। कटरी निवासी श्याम बहादुर प्रजापति शाम करीब 6:30 बजे मिट्टी के दीये बेचकर ठेला लेकर घर लौट रहे थे।
वह गडहा गौतम अंडरपास से आगे बढ़े थे, तभी पीछे से आ रहे टेंपो ने ठेले को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ठेला सड़क के बाईं ओर झाड़ियों में चला गया। टेंपो भी अनियंत्रित होकर झाड़ियों में घुस गया।
टेंपो चालक उदय चंद्र (36), निवासी दुबखरा, थाना वाल्टरगंज, अपनी पत्नी दुर्गावती देवी (34) के साथ गोंडा से रिश्तेदारी में होकर बस्ती लौट रहे थे। हादसे में दोनों को चोटें आईं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज भेजा गया। मौके पर परिजन मौजूद रहे।
क्षतिग्रस्त टेंपो हटवाने के लिए एनएचएआई को सूचना दी गई। हादसे में किसी अन्य को चोट नहीं आई। यातायात सामान्य रूप से चलता रहा।
बस्ती में टेंपो की टक्कर से दंपती घायल:घायलों को सीएचसी कप्तानगंज भेजा
और पढ़ें
›
मारपीट और धमकी के आरोप में दो लोगों पर FIR:श्रावस्ती के मल्हीपुर में जगन्नाथ की शिकायत पर केस दर्ज
›
कोल्हुई पुलिस ने बहदुरी बाजार में पैदल गश्त की:थाना अध्यक्ष ने लोगों और व्यापारियों से बात कर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने को कहा
›
मुंडेरवा सीएचसी में निरीक्षण के समय चिकित्सक नहीं मिले:अपर स्वास्थ्य निदेशक ने जताई नाराजगी
