सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मुंडेरवा में मंगलवार शाम निरीक्षण के दौरान कोई चिकित्सक मौजूद नहीं मिला। इस पर अपर स्वास्थ्य निदेशक, बस्ती मंडल डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने नाराजगी जताई। शाम करीब सवा छह बजे डॉ. पांडेय के साथ मंडलीय सर्विलांस अधिकारी डॉ. अनिल कुमार चौधरी और मंडलीय प्रशासनिक कार्यक्रम सहायक मुहम्मद जीसान अख्तर ने केंद्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने लेबर रूम, दवा वितरण कक्ष और ओपीडी का जायजा लिया। चिकित्सकों की गैरमौजूदगी पर डॉ. पांडेय ने फार्मासिस्ट मिर्जा एहसान बेग से जानकारी ली। नाइट इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक के बारे में पूछने पर फार्मासिस्ट ने बताया कि डॉ. अंकुर शुक्ल की ड्यूटी है, लेकिन वे तीन दिन के आकस्मिक अवकाश पर हैं। फार्मासिस्ट के मुताबिक, अवकाश पर होने के बावजूद डॉ. शुक्ल कभी-कभी ड्यूटी पर आते हैं। सीएचसी प्रभारी के केंद्र पर नहीं बैठने के सवाल पर अपर स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि वे मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से मिलकर इसका समाधान निकालेंगे। पुराने तीन चिकित्सकों को हटाकर नए चिकित्सकों से ओपीडी चलाने के मुद्दे पर भी उन्होंने सीएमओ से बात करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान पहुंचे स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को सीएचसी की समस्याएं बताईं। उन्होंने केंद्र पर स्थायी प्रभारी चिकित्सक तैनात करने, पुराने दो महिला चिकित्सकों और एक पुरुष चिकित्सक की जगह नए चिकित्सकों से ओपीडी चलाने और यहां से हटाए गए डॉ. युसुफ को फिर से तैनात करने की मांग की। निरीक्षण के समय फार्मासिस्ट मिर्जा एहसान बेग, स्टाफ नर्स सीमा, वार्ड ब्वाय देवानंद गुप्त और स्वीपर दीपक विश्वकर्मा मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने कहा कि चिकित्सकों की गैरमौजूदगी से उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं लेने में परेशानी हो रही है।
मुंडेरवा सीएचसी में निरीक्षण के समय चिकित्सक नहीं मिले:अपर स्वास्थ्य निदेशक ने जताई नाराजगी
और पढ़ें
›
मारपीट और धमकी के आरोप में दो लोगों पर FIR:श्रावस्ती के मल्हीपुर में जगन्नाथ की शिकायत पर केस दर्ज
›
कोल्हुई पुलिस ने बहदुरी बाजार में पैदल गश्त की:थाना अध्यक्ष ने लोगों और व्यापारियों से बात कर संदिग्ध गतिविधि की जानकारी देने को कहा
›
मारपीट और धमकी के आरोप में चार लोगों पर केस:श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज












