कृषि यंत्रों पर अनुदान के लिए किसानों का चयन होगा:श्रावस्ती में कल ई-लॉटरी; कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 12 से 2 बजे तक प्रक्रिया

0
0

श्रावस्ती में कृषि यंत्रों पर अनुदान पाने वाले किसानों का चयन मंगलवार, 3 नवंबर को ई-लॉटरी से होगा। ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों को कलेक्ट्रेट सभागार, भिनगा में बुलाया गया है। उप कृषि निदेशक रामाश्रय यादव ने बताया कि प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू और सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन योजनाओं के शेष लक्ष्यों के लिए किसानों का चयन किया जाएगा। ई-लॉटरी दोपहर 12 से 2 बजे तक जिला स्तरीय समिति के सामने होगी। इसकी अध्यक्षता उप कृषि निदेशक करेंगे। कृषि यंत्रों और कस्टम हायरिंग सेंटर के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराने वाले किसानों से तय समय पर पहुंचकर प्रक्रिया में शामिल होने की अपील की गई है। जो किसान उपस्थित नहीं होंगे, उन्हें चयन प्रक्रिया पर सहमति देने वाला माना जाएगा। चयनित लाभार्थियों के संबंध में उनकी कोई आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here