Home Uncategorized आंध्र प्रदेश की तेल रिफाइनरी में विस्फोट, लगी भीषण आग

आंध्र प्रदेश की तेल रिफाइनरी में विस्फोट, लगी भीषण आग

0
0

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:12 PM (IST)Updated: Mon, 02 Nov 2026 11:17 PM (IST)

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एचपीसीएल तेल रिफाइनरी में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई। इस घटना के कारण आसपास के क्षेत्र में घना धुआं फैल गया।

रिफायनरी में लगी भीषण आग।

HighLights

  1. एचपीसीएल विशाखापत्तनम रिफाइनरी में हुआ विस्फोट।

  2. विस्फोट के बाद लगी भीषण आग।

  3. आसपास के इलाके में घना धुआं फैला।

डिजिटल डेस्क, विशाखापट्टनम। विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) रिफाइनरी में अचानक हुए धमाकों की आवाजों के बाद वहां भीषण आग लग गई।

आग के कारण आसपास के इलाकों में घना धुआं फैल गया, जिससे वहां रहने वाले लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग एक सल्फर पिच टैंक में लगी है।

रफाइनरी खतरे से बाहर

विशाखापत्तनम के पुलिस कमिश्नर शंखब्रत बागची ने इस घटना की पुष्टि की और कहा कि आग सिर्फ टैंक तक ही सीमित है और इससे रिफाइनरी के बाकी हिस्सों को कोई खतरा नहीं है।

एचपीसीएल की दमकल गाड़ियां और अन्य अग्निशमन टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि धुएं को खतरनाक नहीं माना जा रहा है और अब तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।आग बुझाने का काम जारी है और अधिकारी स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: मुरासु का विकराल रूप: आंध्र प्रदेश में स्कूल-कॉलज बंद, 19 से ज्यादा फ्लाइट्स रद; अलर्ट पर NDRF

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here