बिना गैस जलाए घर पर आसानी से बनाएं ये 8 रेसिपी

0
4

अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया। इस युद्ध का प्रभाव भारत में भी दिख रहा है। युद्ध की वजह से मुंबई बेंगलुरु और चेन्नई में एलपीजी गैस का संकट देखने को मिल रहा है। हम खाना बनाने के लिए गैस का इस्तेमाल करते हैं। बिना गैस के खाना पकाना मु्श्किल हो सकता है। हालांकि मार्केट में गैस की बजाय इंडक्शन का विकल्प मौजूद है। ज्यादातर लोग इंडक्शन का इस्तेमाल नहीं करते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि बिना गैस के क्या-क्या चीजें बन सकती हैं।

 

आपको जानकर हैरानी होगी कि ऐसी बहुत सारी चीजें हैं जिसे हम बिना गैस के इस्तेमाल के बना सकते हैं। ये चीजें खाने में स्वादिष्ट और सेहत के लिए पौष्टिक भी है। इस लिस्ट में फ्रूट चार्ट, सैंडविच, रायता समेत कई चीजें शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण

बिना गैस के इस्तेमाल बनाएं ये चीजें

फ्रूट चाट

 

फ्रूट चाट एक हेल्दी और लो कैलोरी फूड है। इसका स्वाद लाजवाब होता है। इसे बनाने के लिए आपको केला, सेब, पपीता, तरबूज समेत अन्य फलों को काटकर एक कटोरी में मिला लेना है। इसके बाद भुना जीरा और काला नमक डालकर पकाएं।

 

वेजिटेबल सलाद

 

आप खीरा, टमाटर, गाजर, प्याज और अपनी मनपसंद सब्जियों को मिलाकर सलाद बनाएं और सीजनिंग के लिए उसमें नींबू का रस मिलाएं। सलाद सेहत के लिए अच्छा होता है और पेट भी लंबे समय तक भरे रखता है।

 

वेजिटेबल सैंडविच

 

आप वेजिटेबल सैंडविच बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको खीरा, प्याज और टमाटर की पतली स्लाइस काटना है। इसके बाद ब्रेड पर बटर या चीज लगा सकते हैं और इस सब्जियों की फिल करें। 

 

यह भी पढ़ें: नई पीढ़ी में बढ़ी पुरानी सोच? 31% Gen Z पुरुष चाहते हैं पत्नी माने पति की हर बात

 

वेजिटेबल रायता

 

आप घर पर वेजिटेबल रायता बना सकते हैं। इसके लिए आपको दही में लौकी, खीरा कद्दूकस करके डालें। इसके बाद उसमें काला नमक, काली मिर्च और धनिया डालकर गार्निश करें।

 

स्प्राउट्स

 

आप सुबह के नाश्ते में स्प्राउट्स खा सकते हैं। स्प्राउट्स बनाने के लिए आपको  रात में मूंग और चना भिगोने के लिए डालें। इसके बाद उसमें बारिक कटा हुआ खीरा, प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, नींबू का रस और नमक मिलाएं। 


 भेलपुरी

 

भेलपुरी एक चटपटी रेसिपी है। इससे बनाने के लिए एक कटोरे में मुरमुरे, बारिक कट हुआ प्याज, टमाटर, हरी मिर्च, भूनी हुई मूंगफली और नींबू का रस और नाम मिलाएं। इससे ऊपर से बेसन की सेव डालकर तुरंत परोसें।

 

स्मूदी

 

आप घर पर स्मूदी बना सकते हैं। स्मूदी बनाने के लिए आप दही को हल्का फेट लें और उसमें कटे हुए फ्रूट्स को मिलाएं। ये एक हेल्दी ऑप्शन है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here