Home Uncategorized बस की चपेट में आने से तीन युवा घायल:तुलसीपुर विधायक ने अस्पताल...

बस की चपेट में आने से तीन युवा घायल:तुलसीपुर विधायक ने अस्पताल में जाना हाल

0
2


तुलसीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोगिया कला के तीन युवा वीरेंद्र कुमार, सुंदरम और रोहित एक अज्ञात बस की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलने पर विधायक कैलाश नाथ शुक्ला बलरामपुर के मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल युवाओं का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके उपचार के संबंध में जानकारी ली। विधायक शुक्ला ने घटना के संबंध में परिजनों से भी बात की। उन्होंने घायल युवाओं के अभिभावकों से मुलाकात कर हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here