श्रावस्ती के नीलम इंटर कॉलेज मार्ग पर फिर कूड़ा जमा:खबर के बाद ग्राम प्रधान ने कराई थी सफाई, कुछ महीने बाद फिर गंदगी

0
4

श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में नीलम इंटर कॉलेज जाने वाले मुख्य मार्ग पर फिर कूड़ा जमा हो गया है। इससे छात्राओं, शिक्षकों और राहगीरों को परेशानी हो रही है।
इससे पहले भी मार्ग पर कूड़े का ढेर लगा था। खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम प्रधान ने सफाई कराई थी। इससे स्थानीय लोगों को कुछ समय के लिए राहत मिली, लेकिन कई महीने बाद फिर कूड़ा जमा हो गया है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आसपास के गांवों के लोग भी इसी रास्ते से आते-जाते हैं। रोज बड़ी संख्या में छात्राएं और शिक्षक इस मार्ग से स्कूल पहुंचते हैं। लोगों ने कूड़े से दुर्गंध आने और संक्रमण फैलने की आशंका जताई है।
स्थानीय निवासी दीपक, पवन, शिवम और अमित ने नियमित सफाई कराने की मांग की है। उन्होंने संबंधित ग्राम प्रधान और प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here