नगर पंचायत नगर बाजार और आसपास के गांवों में अर्नव तूफान के दौरान हुई बारिश से धान के खेतों में पानी भर गया। कई जगह घुटने तक पानी जमा होने से कटाई के लिए तैयार फसल डूब गई।
बारिश थमने के बाद किसान पानी में डूबे खेतों से धान निकाल रहे हैं। खेतों में पानी भरा होने के कारण उन्हें फसल निकालने में परेशानी हो रही है। किसान धान के बोझ पानी से निकालकर ऊंची जगहों पर सुखा रहे हैं।
स्थानीय किसानों के मुताबिक, ऊंचाई वाले खेतों की फसल काफी हद तक बच गई है। निचले और तराई वाले खेतों में धान पानी में डूब गया है और सड़ने लगा है।
किसान चैतू ने बताया कि उन्होंने पूरे साल मेहनत कर फसल तैयार की थी। कटाई में 10-15 दिन बाकी थे, तभी बारिश से निचले खेत में पानी भर गया और धान डूब गया। उन्होंने कहा कि पानी में उतरकर फसल निकाल रहे हैं। ऊंचे खेत का धान बच गया, लेकिन निचले खेत की करीब 80 प्रतिशत फसल खत्म हो गई है।
चैतू ने कहा कि अगर 2-3 दिन में पानी नहीं निकला, तो बची हुई फसल भी सड़ जाएगी। उन्होंने सरकार से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की।
किसानों ने प्रशासन से जल्द राजस्व टीम भेजकर जलमग्न फसलों का सर्वे कराने की मांग की है। उन्होंने प्रभावित किसानों को मुआवजा और फसल बीमा का लाभ देने की भी मांग की।
अर्नव तूफान की बारिश से धान के खेत डूबे:नगर बाजार में निचले खेतों की फसल पानी में, ऊंचाई वाले खेतों का धान बचा
और पढ़ें
›
साइकिल से 314 दिन में भारत घूमकर लौटे शिव प्रसाद:जोलहाबारी के निवासी ने 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन किए, 18 हजार किमी से ज्यादा दूरी तय की
›
भया पुरवा में खराब हैंडपंप से पेयजल की दिक्कत:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से मरम्मत कराने की मांग की
›
पनियरा के स्कूल पर बिना मान्यता कक्षाएं चलाने का आरोप:छात्र की पिटाई और स्कूल की मान्यता की जांच रिपोर्ट सौंपी गई
