बस्ती जिले की सोनहा पुलिस ने 3 नवंबर 2026 को भानपुर और कस्बा सोनहा में चौपाल लगाई। मिशन शक्ति 6.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण से जुड़ी जानकारी दी गई। क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह की निगरानी और थानाध्यक्ष महेश सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इसमें मिशन शक्ति टीम की एसआई शेखर प्रसाद साहनी, महिला कांस्टेबल अर्चना यादव और महिला कांस्टेबल सोनम यादव शामिल रहीं। टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को कानून की जानकारी दी और उनसे संबंधित अपराधों के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। उन्हें महिला पावर लाइन 1090, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और पुलिस आपातकालीन सेवा 112 के बारे में बताया गया। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108, साइबर हेल्पलाइन 1930 और वेबसाइट www.cybercrime.gov.in की जानकारी दी गई। थाने का सीयूजी नंबर 9454403123 और मिशन शक्ति केंद्र का सीयूजी नंबर 9454408358 भी साझा किया गया। पुलिस के मुताबिक, एंटी रोमियो स्क्वाड ने थाना क्षेत्र में चेकिंग की। इस दौरान 15 लोगों को चेक कर हिदायत दी गई।
सोनहा-पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा की जानकारी दी:भानपुर और सोनहा में चौपाल लगाकर हेल्पलाइन नंबर बताए
और पढ़ें
›
टेंपो से शराब ले जा रहे पति-पत्नी गिरफ्तार:श्रावस्ती में पुलिस ने देशी शराब और 120 बोतल बीयर पकड़ी, शराब बेचते थे
›
चौक पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को घर से गिरफ्तार किया:निचलौल में जारी वारंट पर कार्रवाई, न्यायालय में पेश करने की तैयारी
›
अल्ट्रासाउंड मशीन चोरी का आरोपी गिरफ्तार:बस्ती में पुलिस ने लैपटॉप, कटर मशीन, रेडमी मोबाइल और 600 रुपए बरामद किए
