BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध आजमगढ़ में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पंपिंग...

आजमगढ़ में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पंपिंग सेट-मोटरसाइकिल बरामद

आजमगढ़: रौनापार और तरवां थाना पुलिस ने चोरी की अलग-अलग घटनाओं का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पम्पिंग सेट मोटर, एंड्रायड मोबाइल फोन और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर संबंधित मुकदमों में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा नैनीजोर (कोलवा) गांव में 15 सितंबर को कृषि कार्य के लिए पोखरे पर लगा पम्पिंग सेट मोटर चोरी हो गया था।

रविन्द्र सरोज की तहरीर पर पुलिस ने धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान अफसर खां, सलाउद्दीन और मोनू सिंह के नाम सामने आए। रौनापार पुलिस ने बुधवार को हरदिहवा-पकड़ीहवा चौराहे के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से एक एंड्रायड मोबाइल, एक मोटरसाइकिल और चोरी किया गया पम्पिंग सेट मोटर बरामद हुआ।

Also Read: UP: योगी सरकार की बड़ी पहल, उच्च शिक्षा से जुड़े 1.28 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

इसी तरह तरवां बाजार से 15 सितंबर को आशुतोष गुप्ता की मोटरसाइकिल संख्या UP50DF9346 चोरी हो गई थी। इस मामले में तरवां थाने में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पकड़ी मोड़ के पास पुलिया से कमलेश राजभर और राहुल राम को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से चोरी की स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल बरामद हुई।

Also Read: सिकंदराराऊ में सपा की साइकिल यात्रा रोकी, प्रशासन से तीखी नोकझोंक

पुलिस के अनुसार, दोनों मामलों में बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। तरवां मामले में धारा 3(5) बीएनएस भी दर्ज है। गिरफ्तार आरोपियों में रौनापार थाना क्षेत्र के आराजी देवारा करखिया निवासी अफसर खां (22), सलाउद्दीन (35) और मोनू सिंह (19) तथा तरवां थाना क्षेत्र के तरवां सरैया निवासी कमलेश राजभर (35) और लौवरी निवासी राहुल राम (32) शामिल हैं।

रौनापार पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सिद्धेश्वर सिंह के साथ पुलिसकर्मी शामिल रहे। वहीं तरवां पुलिस टीम का नेतृत्व उपनिरीक्षक सूरज तिवारी ने किया। टीम में कांस्टेबल अखिलेश पाण्डेय और कांस्टेबल सूरज यादव शामिल रहे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post आजमगढ़ में चोरी की दो वारदातों का खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार, पंपिंग सेट-मोटरसाइकिल बरामद appeared first on Breaking Tube.