भाजपा-नेता ने मंदिर में प्रतिमा और टाइल्स लगवाने को कहा:कटहरी शिव मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया

0
0

निचलौल विकासखंड की ग्राम सभा कटहरी में भाजपा के जिला महामंत्री प्रभाकर द्विवेदी ने शिव मंदिर के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से भी बात की। निरीक्षण के दौरान प्रभाकर द्विवेदी ने मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित कराने और फर्श पर टाइल्स लगवाने की घोषणा की। ग्रामीणों ने भाजपा नेता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके सहयोग से मंदिर निर्माण कार्य में तेजी आएगी। इस मौके पर पूर्व ग्राम प्रधान मनोज पांडे, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष पासवान, नवीन चौधरी, मनीष मद्देशिया, गोपाल गुप्त, विवेक मद्देशिया, अरविंद विश्वकर्मा और राजीव चौधरी समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here