भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट की बैठक श्रावस्ती जिले के इकौना ब्लॉक के कंजरवा गांव में सम्पन्न हुई। बैठक में रक्षा राम यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया।
बैठक में वक्ताओं ने अपने विचार रखे। सर्वसम्मति से तय किया गया कि जिले में बीते दिनों आए आंधी-तूफान से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाए और किसानों को मुआवजा दिलाने के लिए भारतीय किसान यूनियन संघर्ष करेगी।
बैठक में उमाशंकर मिश्र, राजेंद्र पांडेय, राजेश तिवारी, ओमप्रकाश प्रजापति, जगत राम साहू, हनुमंत लाल पांडेय, किशोरी लाल विश्वकर्मा, जितेंद्र बहादुर सिंह, राधे रमण सिंह, अमृतलाल चौधरी छोटका देवी सहित किसान यूनियन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
और पढ़ें
›
नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बीमा योजना की जानकारी दी:श्रावस्ती के धन्नीपुरवा में कार्यक्रम; 436 रुपए सालाना प्रीमियम पर मिलता है 2 लाख रुपए का जीवन बीमा
›
धरमपुर में चार छठ घाटों की सफाई शुरू:धनतेरस से पहले पूरा करने का लक्ष्य
›
मुंडेरवा में त्योहारों को लेकर शांति समिति की बैठक हुई:पुलिस ने पूजा पंडालों में सुरक्षा इंतजाम और तय मार्ग पर जुलूस निकालने के निर्देश दिए
