नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बीमा योजना की जानकारी दी:श्रावस्ती के धन्नीपुरवा में कार्यक्रम; 436 रुपए सालाना प्रीमियम पर मिलता है 2 लाख रुपए का जीवन बीमा

0
0

नाबार्ड और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक ने बुधवार को श्रावस्ती के धन्नीपुरवा में वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम किया। नुक्कड़ नाटक के जरिए ग्रामीणों को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम नाबार्ड की वित्तीय समावेशन निधि और उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय भिनगा की ओर से हरदत्तनगर गिरंट ग्राम पंचायत के मजरा धन्नीपुरवा में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि 18 से 50 साल तक के पात्र बैंक खाताधारक 436 रुपए सालाना प्रीमियम देकर 2 लाख रुपए का जीवन बीमा करा सकते हैं। बीमित व्यक्ति की किसी भी कारण से मृत्यु होने पर, योजना के नियमों और शर्तों के मुताबिक नामित व्यक्ति को 2 लाख रुपए की बीमा राशि दी जाती है। नुक्कड़ नाटक के जरिए योजना की उपयोगिता, पात्रता और बीमा राशि पाने की प्रक्रिया समझाई गई। आयोजकों ने लोगों से बैंक खाते के जरिए योजना से जुड़ने की अपील की

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here