बंदर ने छात्रा को काटकर घायल किया:महुड़र प्राथमिक विद्यालय में कई महीनों से बंदरों का आतंक, शिक्षिकाओं और छात्रों ने बच्ची को बचाया

0
4

साऊंघाट विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय महुड़र में बंदरों के कारण छात्र परेशान हैं। कई महीनों से बंदर स्कूल के प्रांगण और छत पर आ रहे हैं। मंगलवार को एक बंदर ने साढ़े चार साल की छात्रा प्रीतिका के पैर में काट लिया। छात्रों ने बताया कि बंदर कभी बच्चों को दौड़ाते हैं, तो कभी खाना खाते समय उनका भोजन छीनकर भाग जाते हैं। घटना के समय शिक्षिकाओं और छात्रों ने मिलकर प्रीतिका को बचाया। प्रधानाध्यापिका एंजलीना नायक ने प्रीतिका की मां राधिका और पिता विद्यासागर को स्कूल बुलाया। इसके बाद वे बच्ची को अपने खर्च पर सीएचसी साऊंघाट ले गईं। सीएचसी में एमओआईसी डॉ. शशि कुमार ने जांच की। इसके बाद फार्मासिस्ट सुभाष चौधरी ने बच्ची को इंजेक्शन लगाया। घटना के बाद प्रीतिका डरी हुई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here