महराजगंज में कोल्हुई थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक ई-रिक्शा और 14 बोरी यूरिया खाद बरामद की।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार 4 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी। उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने कांस्टेबल राजू यादव के साथ राजपुर रूदलापुर बाईपास से गुर्चिहा रोड पर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ा।
आरोपियों की पहचान विकास यादव निवासी हरैया रघुवीर टोला भैसहा, थाना पुरंदरपुर और प्रदीप कुर्मी निवासी झिंगुआ, थाना फरेंदा के रूप में हुई। मौके से ई-रिक्शा नंबर UP56AT9166 और 14 बोरी यूरिया खाद मिली।
पुलिस ने सामान थाने लाकर धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की। इसके बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय नौतनवां भेजा गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीपशिखा वर्मा के नेतृत्व और थानाध्यक्ष अभय नारायण सिंह के मार्गदर्शन में हुई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजीव कुमार सिंह और कांस्टेबल राजू यादव शामिल थे।
ई-रिक्शा से 14 बोरी यूरिया खाद मिली:कोल्हुई पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा
और पढ़ें
›
पुरैना बाजार में पुलिस ने पैदल गश्त की:सीओ सदर और थाना प्रभारी के नेतृत्व में शराब की दुकानों की जांच
›
कार्तिक पूर्णिमा पर शीतकालीन 84 कोसी परिक्रमा शुरू होगी:गोविंद दास महाराज ने अमोढ़ा के रामरेखा मंदिर और नदी तट का जायजा लिया
›
नुक्कड़ नाटक से ग्रामीणों को बीमा योजना की जानकारी दी:धन्नीपुरवा में कार्यक्रम; 436 रुपए सालाना प्रीमियम पर मिलता है 2 लाख रुपए का जीवन बीमा












