बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में रबी की बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। भरूकहवा समिति से किसान खाद लिए बिना लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती के इस समय खाद की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, लेकिन समिति पर मांग के मुताबिक उर्वरक नहीं मिल रहा। इससे बुवाई और फसलों की तैयारी में देरी होने की आशंका है। किसान रामआसरे ने बताया कि खाद 4 से 5 दिन बाद आई, लेकिन तुरंत खत्म हो गई। किसानों ने अधिकारियों से भरूकहवा समिति समेत दुबौलिया ब्लॉक की दूसरी सहकारी समितियों पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द खाद मुहैया कराने को कहा है।
और पढ़ें
›
तूफान के बाद बागवानी गिलौला में पानी सप्लाई बंद:गिलौला ब्लॉक की टंकी से एक महीने से नहीं आ रहा पानी, ग्रामीण दूर-दराज से ला रहे पीने और घरेलू इस्तेमाल का पानी
›
महराजगंज जिला अस्पताल में धरना प्रदर्शन:बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जताया आक्रोश, महंगी दवाओं और दलालों का विरोध
›
बस्ती में पचवस के पास प्लाई लदी पिकअप पलटी:चालक को मामूली चोटें आईं, बस्ती-गोरखपुर हाईवे पर जाम लगा
