बस्ती के दुबौलिया ब्लॉक में रबी की बुवाई का समय नजदीक है, लेकिन साधन सहकारी समितियों पर पर्याप्त खाद नहीं मिल रही। भरूकहवा समिति से किसान खाद लिए बिना लौट रहे हैं। किसानों का कहना है कि खेती के इस समय खाद की जरूरत सबसे ज्यादा होती है, लेकिन समिति पर मांग के मुताबिक उर्वरक नहीं मिल रहा। इससे बुवाई और फसलों की तैयारी में देरी होने की आशंका है। किसान रामआसरे ने बताया कि खाद 4 से 5 दिन बाद आई, लेकिन तुरंत खत्म हो गई। किसानों ने अधिकारियों से भरूकहवा समिति समेत दुबौलिया ब्लॉक की दूसरी सहकारी समितियों पर यूरिया और डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से जल्द खाद मुहैया कराने को कहा है।
और पढ़ें
›
महादेवा में हैंडपंप डेढ़ महीने से खराब:धंसने के बाद बंद पड़ा है सार्वजनिक हैंडपंप, ग्रामीणों को पीने के पानी की परेशानी
›
सोनौली पुलिस ने अवैध-पटाखों के साथ 3 लोगों को पकड़ा:24 बोरी और 16 गत्ते पटाखे मिले; तीनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS के तहत केस दर्ज
›
आज की 10 बड़ी सुर्खियां | गुरुवार, 5 नवंबर 2026 | MNT न्यूज़ भारत
