सोनौली पुलिस ने अवैध-पटाखों के साथ 3 लोगों को पकड़ा:24 बोरी और 16 गत्ते पटाखे मिले; तीनों पर विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और BNS के तहत केस दर्ज

0
7

महराजगंज के सोनौली में पुलिस ने 5 नवंबर 2026 को अलग-अलग जगहों पर चेकिंग के दौरान तीन लोगों को पकड़ा। उनके पास से 24 बोरी और 16 गत्तों में रखे अलग-अलग तरह के रोशनी और तेज आवाज वाले पटाखे मिले। पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई दीपावली से पहले अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण रोकने के अभियान के तहत की गई। कस्बा सोनौली और फरेन्दी तिवारी बाजार में पुलिस टीमों ने चेकिंग की। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी नौतनवा की निगरानी और सोनौली थानाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्रवाई हुई। पकड़े गए लोगों की पहचान सूरज मलेशिया (21), आयुष अग्रहरी (23) और सूरज रौनियार (25) के रूप में हुई है। सूरज मलेशिया वार्ड नंबर 13, बाल्मीकि नगर जुगौली का रहने वाला है। आयुष अग्रहरी वार्ड नंबर 12, रामजानकी नगर, कस्बा सोनौली का निवासी है। सूरज रौनियार वार्ड नंबर 4, माधवरामनगर, फरेन्दी बाजार का रहने वाला है। तीनों सोनौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ सोनौली थाने में मुकदमा नंबर 101/2026, 102/2026 और 103/2026 दर्ज किया है। मामले में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, 1884 की धारा 5/9(बी)(1)(बी) और BNS की धारा 288 के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र कुमार पटेल, अरविन्द कुमार और शक्ति सिंह शामिल थे। इनके साथ कांस्टेबल अमरेश राय, अनूप कुमार, रामबदन यादव, अमरनाथ गौड़, आयुष चौबे, राजीव रंजन सिंह और आदित्य प्रताप सिंह भी थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here