Home सिद्धार्थनगर वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत:सिद्धार्थनगर के घोपलापुर पेट्रो...

वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत:सिद्धार्थनगर के घोपलापुर पेट्रो लपंप के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

0
0
वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत:सिद्धार्थनगर के घोपलापुर पेट्रो लपंप के पास हुआ हादसा, पुलिस जांच में जुटी

सोमवार देर रात इटवा थाना क्षेत्र के घोपलापुर पेट्रोल पंप के पास एक सड़क दुर्घटना में 35 वर्षीय युवक दिनेश यादव की मौत हो गई। अज्ञात वाहन की चपेट में आने से यह हादसा हुआ। दिनेश यादव महादेव बख्शी के निवासी थे। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इटवा पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक सड़क से गुजर रहा था, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इटवा पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। इटवा पुलिस के अनुसार, इस मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here