दिकौली में रास्ते पर गंदगी और घास उगी:प्राइमरी स्कूल जाने वाले बच्चों को आने-जाने में दिक्कत, स्थानीय लोगों ने सफाई की मांग की

0
3

श्रावस्ती जिले की दिकौली ग्राम सभा में रास्ते पर गंदगी और घास उगने से लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। यह रास्ता गांव से होकर प्राइमरी स्कूल तक जाता है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रास्ते से सबसे ज्यादा छोटे बच्चे आते-जाते हैं। गंदगी के कारण दुर्गंध आती है और मच्छर पनपते हैं।
लोगों ने डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड और कालाजार जैसी बीमारियों की आशंका जताई है। रास्ते पर उगी घास से भी लोगों को परेशानी हो रही है।
और घास मे जीव, जंतु, कीड़े – मकोड़े आदि रहने की आशंका रहती है जिससे बच्चे भी प्रभावित रहते है और स्थानीय लोगो को भी समस्या बनी रहती है और बच्चे अच्छे तैयार हो कर अच्छे से विद्यालय जाते है लेकिन गंदगी मे जाते ही पैरो मे गन्दा लग जाता है और विद्यालय पहुंच कर पुना हाथ पैर धुल कर क्लास मे प्रवेश करते है
यह रास्ता सोनवा थाना क्षेत्र और गिलौला ब्लॉक में आता है। स्थानीय लोगों में राकेश, अशोक, उमेश, सुरेश और हरीश शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here