परतावल-गोरखपुर मार्ग पर ऑटो पलटी:ड्राइवर बाल-बाल बचा, बसहिया खुर्द पेट्रोल पंप के पास हादसा

0
7

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के परतावल-गोरखपुर मार्ग पर गुरुवार को बसहिया खुर्द पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार ऑटो रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई।
ऑटो में कोई यात्री सवार नहीं था। चालक को चोट नहीं आई।
ऑटो पलटने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से ऑटो को सीधा कराया गया।
इसके बाद चालक ऑटो लेकर गोरखपुर की तरफ रवाना हो गया। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here