श्रावस्ती, जनपद के भिनगा कोतवाली क्षेत्र के रामनगर केरवनिया गांव में गुरुवार को घर के अंदर टांड पर रखा सामान उतारते समय एक 22 वर्षीय युवक अचानक नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में परिजनों ने एंबुलेंस की मदद से घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार रामनगर केरवनिया निवासी रंजीत (22) पुत्र बिट्टन लाल गुरुवार को अपने घर में टांड पर रखा सामान उतार रहे थे। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर पड़े। गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी इकौना ले गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भिनगा भेज दिया।
टांड से गिरकर युवक गंभीर रूप से घायल:श्रावस्ती के रामनगर केरवनिया गांव में सामान उतारते समय हादसा, सीएचसी इकौना से जिला अस्पताल भिनगा रेफर
और पढ़ें
›
चुनावी रंजिश में घर में घुसकर हमला, 6 गिरफ्तार:श्रावस्ती में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड से पीटने का आरोप
›
सिंदुरिया में पुलिस ने त्योहारों से पहले फ्लैग मार्च किया:धनतेरस, दीपावली और छठ पर सुरक्षा का जायजा लिया
›
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर दो बाइकें टकराईं:महिला समेत चार लोग घायल; आरती को गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में इलाज जारी
