बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर दो बाइकें टकराईं:महिला समेत चार लोग घायल; आरती को गंभीर चोटें, जिला अस्पताल में इलाज जारी

0
3

बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर बेड़वा मंदिर के पास शुक्रवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
एक बाइक पर ग्राम मिश्रौली निवासी सूरज पुत्र बिंदु और आरती पुत्री बुधराम सवार थे। दूसरी बाइक पर ग्राम पिपरिया निवासी साहित्य प्रकाश चौधरी और सरवन कुमार पुत्र मोहनलाल थे। आरती को ज्यादा गंभीर चोटें आई हैं।
सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मी इंद्रदेव सिंह और अभय सिंह ने एंबुलेंस बुलवाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। एडवोकेट सूर्यभान पाल ने भी घायलों को एंबुलेंस में बैठाकर इलाज के लिए भेजने में सहयोग किया।
भानपुर के एसडीएम हिमांशु कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करने वाले पुलिसकर्मियों और सूर्यभान पाल की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here