बस्ती में किसान आवारा पशुओं से परेशान:आलू, प्याज, टमाटर समेत फसलों के चारों ओर बांस और लकड़ी लगा रहे किसान

0
2

बस्ती के साऊघाट इलाके में किसान जानवरों से सब्जियों की फसल बचाने के लिए खेतों के चारों ओर बांस और लकड़ी की बाड़ लगा रहे हैं। किसानों का कहना है कि जानवर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं।
स्थानीय निवासी अनिल मौर्य, विश्वास मौर्य, जीत नारायण मौर्य, राम बहादुर, रामकेश और जगन्नाथ ने बताया कि वे आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, गोभी, लौकी, करेला और लहसुन की खेती कर रहे हैं। जानवरों से फसल बचाने के लिए वे खेतों के चारों ओर बाड़ बना रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here